📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

विद्युत अभियन्ता संघ ने एसीएस से की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। विद्युत अभियन्ता संघ की नवनिर्वाचित केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मण्डल ने महेश गुप्ता (अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अभियंताओं की अन्य समस्याओं के सार्थक निराकरण करने और प्रदेश में उपभोक्ता सेवा को और बेहतर किये जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

अभियन्ता संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बयान जारी कर बताया कि आज केन्द्रीय कार्यकारिणी ने अपर मुख्य सचिव से सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार भेंटकर क्षेत्रों में आये दिन विभागीय कार्य कर रहे अभियन्ताओं के साथ हो रही मार-पीट की घटनाओं में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराने, अभियन्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने और अभियन्ताओं की अन्य प्रमुख ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराते हुए इन पर अतिशीघ्र सार्थक निर्णय लिये जाने का अनुरोध किया। शिष्टाचार भेंट में अध्यक्ष राजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष मध्यांचल रणबीर सिंह, संयुक्त सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें