📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गुडंबा लूटकांड मामला : डीसीपी से मिले व्यापारी, की ये मांग

लखनऊ। बीते दिनों गुडंबा इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के स्वामी सर्राफा व्यापारी नरेश कुमार सिंह से हुई लूट कांड के खुलासे, अपराधियों को पकड़ने एवं अति शीघ्र माल की बरामदगी किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल भुक्तभोगी सर्राफा व्यापारी के साथ प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में डीसीपी उत्तरी मोहम्मद कासिम आब्दी से मिला। 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने लूट की घटना के अपराधियों को शीघ्र पकड़ने, लूट के माल की बरामदगी की मांग करते हुए सर्राफा व्यापारी की सुरक्षा के विशेष उपाय करने की मांग की। संजय गुप्ता के मुताबिक डीसीपी ने व्यापारियों को अतिशीघ्र घटना के अनावरण का भरोसा दिलाया और व्यापारियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रमोद बंसल ,अरविंद श्रीवास्तव, अमित राजपूत, धर्मेंद्र वैश्य एवं भुक्तभोगी व्यापारी नरेश कुमार सिंह शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें