📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

LULU MALL : शॉपिंग हुई अब और भी आसान, मिल रही हैं ये सुविधाएं

लखनऊ। लुलु मॉल में अब शॉपिंग का मजा दुगना हो गया है। लुलु मॉल में ग्राहकों को कुछ खास तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसमें बुजुर्गों, विकलांगों के लिए मोटराइज्ड व्हीलचेयर, बच्चों की  केयर के लिए फीडिंग रूम, चार्जिंग प्वाइंट, वैलेट पार्किंग, गर्भवती महिलाओं और विकलांगों के लिए रिजर्व पार्किंग शामिल है। इसके अलावा मॉल में हाल ही में नायका फैशन, अवंत्रा बाय ट्रेंड्स के शोरूम भी खुल गए हैं जो ग्राहकों की शॉपिंग का मजा दोगुना कर देते हैं।

लुलु मॉल में खाने के शौकीनों के लिए एक खुशी खबर ये है कि मॉल में अब बार्बीक्यू निशान, पंजाब ग्रील रेस्टोरेंट, सिनाबोन कैफे भी खुल गया है जो आपके स्वाद में चार चांद लगा देगा। लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहाकि हम हमेशा ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि मॉल में आने वाले किसी भी व्यक्ति विशेष को किसी भी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़े। हमारा कर्तव्य है कि मॉल में आने वाले व्यक्ति को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं जिसके लिए हम प्रतिबद्ध भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें