लखनऊ। यूपी सहित उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोग ठंड से बचने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे है। वहीं अपने घरों से दूर सड़क किनारे व रैन बसेरों में रहने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार देर रात प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय राजेश जयसवाल के साथ आलमबाग क्षेत्र में अवध चौराहे के पास बरामदे एवं रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को भोजन एवं कंबल वितरित किया।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ