📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

संजय गुप्ता ने किया खजाना व्यापार मंडल के कार्यालय का उद्रघाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से सम्बद्ध खजाना व्यापार मंडल आशियाना के कार्यालय का उद्घाटन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में खजाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने समस्याओं के विषय में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र समस्याओं का निदान किया जाएगा। हम लोग अपने स्तर से शासन और प्रशासन से जो भी समस्याएं हैं उनके लिए एक साथ मिलकर लड़ेंगे और उनका समाधान निकालेंगे। ताकि व्यापारी भयमुक्त वातावरण में अपने व्यापार को कर सके एवं राष्ट्र के हित में अपना योगदान करें। 


इस मौके पर अध्यक्ष खजाना व्यापार मंडल संदीप सिंह गौर, मोहम्मद अफजल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), संजय कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अशोक यादव (ट्रांसपोर्ट नगर चेयरमैन), आनंद रस्तोगी (पत्रकारपुरम चेयरमैन, आदर्श व्यापार मंडल), खजाना व्यापार मंडल से महासचिव आरकेएस राठौर, शैलेश कुमार श्रीवास्तव सैलू, तरुण संगवानी, एमपी भास्कर, एचएस चड्ढा, अंकुर कपूर, मनीष खन्ना, सुनील वर्मा, ललित तिवारी, विनोद डाबरा, बीएन चौबे, मनोज लाल, आकाश वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें