📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सुंदरकांड पाठ संग भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव-2023 का आगाज

लखनऊ। तुलसी शोध संस्थान के तत्वावधान में बुधवार से श्री रामलीला मैदान ऐशबाग में आरम्भ हुए भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव-2023 में नृत्य प्रस्तुतियों में भगवती देवी दुर्गा अवतरित हुईं। महोत्सव का उद्घाटन संस्था के सचिव पं आदित्य द्विवेदी, अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व सुनील कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्र, विनोद शुक्ला, ललित तिवारी और दिनेश वर्मा ने सुंदरकांड का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ विहान, रौनक और आराध्य ने देवा श्री गणेशा पर भावपूर्ण नृत्य से किया। वैष्णवी, अंकिता, स्वरा, ओजस्वी, सपना और आरोही ने घर मोरे परदेशिया, अद्विका, यशी, आर्या, नव्या और आराध्या ने गणपति बप्पा मोरया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नैतिका, जैतिका, यख्या और अदिती ने आई गिरि नन्दिनी पर, अंकित, अभय, अजीत, मयंक और कृष्णा ने राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुति दी।
अंकित और अभय ने शिव तांडव स्त्रोत पर युगल नृत्य, आराध्या, रौनक और सौव्या ने नमो नमो पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा वर्णिका श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वरधारा म्यूज़िक एण्ड डान्स एकेडमी और अलका पांडेय एवं मोनालिसा के निर्देशन में  एडी डांस एण्ड म्यूज़िक क्लासेज के कलाकारों ने दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं भास्कर बोस के निर्देशन में पति के दीर्घायु की कामना और भारतीय परम्परा व संस्कृति को रेखांकित सत्यवान सावित्री नाटक का मंचन किया गया। जिसमें शंकर पाल, सैमुल, संजीत मंडल, प्रिंस, अपर्णा, प्रिया पांडेय व अन्य ने प्रस्तुति दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें