📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

श्रीराम जन्मोत्सव संग शिव स्तुति पर नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन

लखनऊ। श्री रामलीला परिसर ऐशबाग में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव - 2023 की नवीं संध्या में नृत्य नाटिका में प्रभु श्री राम अवतरित हुए।सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं लोक गायक डॉ. शैलेश श्रीवास्तव तुलसी गौरव सम्मान-2023 से सम्मानित हुए।

पंख एक पहल संस्था के कलाकारों अभय सिंह, देवकी नंदन शुक्ला, अमित सिंह, अनमिका यादव, सुप्रिया तिवारी और आकाश सैनी ने निधि श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में कर्पूर गौरम करुणा अवतारम पर भावपूर्ण नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। राधा तिवारी, नेहा सिंह, अनामिका, अभय, अमित, सुप्रिया, देवकी, निधि, आकाश सहित अन्य कलाकारों ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति से प्रभु श्रीराम के जन्मास्वरुप के दर्शन करवाए।

शमशुरर्रहमान नवेद के नृत्य निर्देशन में अश्विनी श्रीवास्तव, अभिलाषा सिंह, आकृति, देवांशी, यशिका, अनुष्का और ज्योति ने भए प्रकट कृपाला पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। स्वर्ण हंस नृत्य कला मंदिर के कलाकारों ने राग मालिका आदि ताल 8 मात्रा में शुद्धम ब्रह्मा राम राम जय राजा राम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर रामायण के सभी पात्रों से दर्शकों को अवगत कराया। ईशा मिशा रतन ने शिव स्तुति पर सम्मोहक प्रस्तुति दी। भास्कर बोस के निर्देशन में भगवान श्री राम की विविध लीलाओं का मंचन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें