Pages

संस्कार लोकनृत्य संग राममय हुआ माहौल

लखनऊ। श्री रामलीला परिसर ऐशबाग में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव-2023 की छठी संध्या में संस्कार लोक नृत्य संग कथक ने मंत्रमुग्ध किया। छठी सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ जानवी गुप्ता, मयंक, आकांक्षा, विशेष और आम्या ने गणेश वंदना श्री गणेशाय देवा पर भाव नृत्य से किया। अदिती गौतम, सृष्टि राज, अक्की और आर्या ने अवध में राम आयें हैं गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल राममय कर दिया। रचना उपाध्याय, निशा, आकांक्षा और सेजल गुप्ता ने रुनक झुनक बाजे पायल तोरा पउवा बड़ा निक लागे पर संस्कार नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी।


स्वरा त्रिपाठी, अदिती गौतम, निशा, अधिरा यादव सहित अन्य नृत्यांगनाओं ने जहां जहां राधे वहां जायेंगे बिहारी पर होली नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। शौर्य सिंह, ईशान श्रीवास्तव, मयंक और विशेष कुमार ने भगवा रंग है भारत का पर नृत्य कर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया। डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन में पदमजा कला संस्थान के कलाकारों अंशिका कटारिया, शैली मौर्या, अरोहिनी चौधरी, प्रीति तिवारी, सौम्या अवस्थी, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रखर मिश्रा, विकास अवस्थी, अंश रावत और आदित्य गुप्ता ने शिव वंदना के उपरान्त कथक के पारम्परिक स्वरूपों को प्रस्तुत करते हुए ठुमरी मैं राधा तेरी मेरा श्याम तू पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंकिता बाजपेयी के नृत्य निर्देशन में नृत्य मंथन स्कूल ऑफ डांस के कलाकारों प्रनिका ओझा, अनवेशा पवार, साक्षी, काश्वी केसरवानी, शान्वी त्रिपाठी और हिमानी पांडे ने देवी गीत, कृष्ण भजन व राम भजन पर उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियां दी। भास्कर बोस के निर्देशन में नाटक नेता जी सुभाष चंद्र बोस का मंचन शंकर पाल, सैमुल, संजीत मंडल, प्रिंस, अपर्णा, प्रिया पांडेय व अन्य कलाकारों ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ