📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल ईश्वरीय दयाल कॉम्प्लेक्स इकाई का गठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में शनिवार देर शाम ईश्वरीय दयाल कॉम्प्लेक्स, गौतम बुद्ध मार्ग में संगठन के गठन हेतु व्यापारियों की बैठक संग होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से व्यापारियों ने "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ईश्वरीय दयाल कंपलेक्स" इकाई का गठन किया। नवगठित इकाई में सरदार गुरदीप सिंह (अध्यक्ष), पंकज अग्रवाल, दीपक, वीरेंद्र कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), योगेंद्र सिंह (महामंत्री), विनोद यादव (कोषाध्यक्ष), नितिन गर्ग, हर्ष गुप्ता, संजय कुमार, निपुन कालरा (संयुक्त मंत्री) चुने गए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चुनी गई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने, सकारात्मक रहने और संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहाकि वर्तमान में व्यापारियों के सामने बहुत चुनौतियां आ गई हैं, व्यापार करने की शैली और पद्धति भी बदल रही है। ग्राहकों के रुझान में भी परिवर्तन आया है। ऐसे में व्यापारियों को ग्राहकों की अपेक्षा के अनुरूप परिवर्तन करते रहना होगा। सरकार की नीतियों पर भी अपनी पैनी निगाह रखनी होगी, तभी व्यापार आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहाकि संगठन व्यापारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और कंधे से कंधा मिलाकर हर समय संघर्ष करने को तैयार है। 
इस अवसर पर व्यापारियों ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अखिल ग्रोवर, श्याम सुंदर अग्रवाल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें