📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड : गलियों में घूमे BJP नगर अध्यक्ष, मांगा समर्थन

लखनऊ। नगर निगम चुनाव प्रचार चरम पर है और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी जिम्मा संभाल लिया है। जनसभाओं व बैठकों के साथ ही शीर्ष नेता घर-घर दस्तक भी दे रहे है। शनिवार शाम भाजपा के नगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के पार्षद प्रत्याशी मान सिंह यादव संग सेक्टर - ए सीतापुर रोड योजना कालोनी व पल्टन छावनी की गलियों में घूमें और जनसंपर्क किया।


उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही लोगों से पार्षद प्रत्याशी मान सिंह यादव व महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ ही क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से भी मुलाकात की।

इस दौरान पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय व रुपाली गुप्ता के अलावा शिवकुमार गुप्ता, राकेश पाण्डेय, वंदना, अरविंद शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनय शर्मा, रिषभ गुप्ता, अमित सिंह चौहान, अतुल मिश्रा, अक्षय मिश्रा, आशीष गुप्ता, धनराज मिश्रा, प्रभाष यादव, विकास मिश्रा, रामानुज तिवारी, संजीव तिवारी, ललित शुक्ला, शरद चंद्र मिश्रा, विनय गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें