📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पार्षदी के लिए पति पत्नी ने अलग अलग दलों से ठोंकी ताल

 जीते तो घर में रहेंगे दो वार्ड के पार्षद

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा)। कहते हैं कि सियासत में न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही स्थायी दुश्मन। ये बात नगर निगम चुनाव पर फिट बैठती है जहां ऐसी राजनीति देखने को मिल रही हैं जिसमें पति और पत्नी अलग-अलग वार्डों से अलग-अलग पार्टियों के झंडे तले चुनाव लड़ रहे हैं। मिसाल के तौर पर मुशब्बिर अली मंशू सपा से व उनकी पत्नी दूसरे वार्ड से आरजेडी की उम्मीदवार हैं। मंशू चार बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। इस जोड़ी में पति पिछली बार अयोध्या दास वार्ड प्रथम से सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। इस बार भी उन्होंने खुद के साथ अपनी पत्नी की किस्मत को भी आजमाने के लिए अयोध्या दास वार्ड द्वितीय से फॉर्म भराया है।
मुशब्बिर अली जहां अयोध्या दास वार्ड प्रथम से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं, वहीं उनकी पत्नी नाजिया मुशब्बिर अयोध्या दास वार्ड द्वितीय से चुनाव लड़ रही हैं। नाजिया राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले पार्षदी के लिए जन समर्थन मांग रही हैं। मंशू बताते हैं कि नाजिया ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, इसलिए उन्हें भी अयोध्या दास वार्ड द्वितीय से मैदान में उतार दिया है। अब दोनों एक-दूसरे के लिए जनसमर्थन की मांग कर रहे हैं। जबकि अयोध्यादास वार्ड द्वितीय से नेहा यादव समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार है। बता दें कि मुशब्बिर अली मंशू को पिछली बार भी सपा ने टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। इस बार भी सपा ने मंशू पर भरोसा जताया है। मंशू अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए काम के आधार पर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें