Pages

जावेद बेग प्रदेश संगठन मंत्री, आकाश गौतम बने युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सांगठनिक ढांचे को आमूलचूल परिवर्तन करने का निर्णय पारित करते हुए लखनऊ के व्यापारी नेता जावेद बेग को प्रदेश संगठन मंत्री और आकाश गौतम को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि अति शीघ्र प्रदेश के सांगठनिक ढांचे में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा। प्रदेश में वरिष्ठ महामंत्री के साथ नए प्रदेश महामंत्रियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के अट्ठारह मंडलों में अध्यक्ष और महामंत्री बनाए जाएंगे, यह संपूर्ण प्रक्रिया 21 दिन के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी।


प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी ने बताया कि बैठक में लखनऊ के नगर निगम चुनाव में संगठन के जो पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं उनकी सहायता के लिए संगठन के पदाधिकारियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता की मां सरोजनी नगर प्रथम वार्ड से प्रत्याशी हैं उनके लिए प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, जिला महामंत्री संकटा गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पतंजलि यादव को प्रभारी बनाया गया। उसी प्रकार इब्राहिमपुर वार्ड से मलखान सिंह के लिए ललित सक्सेना, चंदन गुप्ता को प्रभारी बनाया गया। शीतला देवी वार्ड राजाजीपुरम से नगर उपाध्यक्ष अनूप कमल सक्सेना के लिए महानगर अध्यक्ष शिव अग्रवाल एवं युवा महामंत्री शुभम मौर्य को प्रभारी बनाया गया। कुंवर हरदीन राय वार्ड से व्यापारी गौरी सांवरिया के चुनाव के लिए काका चौधरी, अनिल अवस्थी, शैलू बाजपेई को प्रभारी बनाया गया। हैदरगंज वार्ड से प्रत्याशी रानी गुप्ता के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनोज गुप्ता, आकाश गौतम एवं अनिता जायसवाल को प्रभारी बनाया गया। अलीगंज शेखुपुरा वार्ड से प्रत्याशी पृथ्वी गुप्ता के लिए नगर महामंत्री राजीव कक्कड़, अलीगंज अध्यक्ष विनय अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया। मोतीलाल नेहरू वार्ड से प्रत्याशी राजीव गांधी के लिए पीयूष गुप्ता एवं गोल्डी सिंह को प्रभारी बनाया गया। नरेंद्र देव वार्ड के प्रत्याशी मनीष रस्तोगी के लिए जुगल अग्रवाल एवं हर्षित अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया।

बैठक में कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी रिपन कंसल, सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम, जावेद बेग, अश्वन वर्मा, राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, पदम् जेन, रमेश सिंह, संजय सोनकर, पतंजलि सिंह, ललित सक्सेना, विशाल सिंह, अनीता जयसवाल, नवीन भसीन, मुर्दुला भार्गव, संजय निधि अग्रवाल, अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ