📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

कपूरथला अलीगंज उद्योग व्यापार मंडल का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

शक्तिशाली व्यापारी समाज से शक्तिशाली भारत का निर्माण होगा - संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कपूरथला अलीगंज उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त इकाई के गठन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि भारत के और अधिक शक्तिशाली बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका व्यापारी समाज को ही निभानी है। क्योंकि शक्तिशाली व्यापारी समाज ही शक्तिशाली भारत का निर्माण करेगा। विश्वभर में एक समय जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था तब उसका मूल कारण हमारे देश का समृद्ध उद्योग और व्यापार था। परंतु हमारी आपसी कटुता और कई सामाजिक कुरीतियों के कारण हमारा देश गुलाम बनता गया और हम पिछड़ते चले गए। आज फिर ऐसा अवसर है जब देश में भारतीय संस्कार युक्त सरकार काम कर रही है तो भारतीय व्यापारी को स्वयं को और शक्तिशाली बनाना चाहिए और व्यापार मंडल की इसमें सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए। 
संदीप बंसल ने कहाकि व्यापार मंडल की भूमिका सिर्फ थाने और प्रॉपर्टी की डीलिंग तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संगठन की भूमिका व्यापारी को स्वाभिमानी बनाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ताकतवर बनाने और अच्छी गुणवत्ता के साथ व्यापार किए जाने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का गलत काम करने वाले का समर्थन व्यापार मंडल को नहीं करना चाहिए। व्यापार मंडल को अपनी भी छवि ठीक करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया कि कपूरथला अलीगंज इकाई के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महामंत्री विशाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, तारा बचनानी, उपाध्यक्ष सुबोध निगम, शरद तिवारी, मुकेश कुमार नेग, कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा, शशांक अग्रवाल, संरक्षक संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, आलोक अरीन बनाए गए है। 25 अप्रैल तक इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में सीलिंग की समस्या पर भी विचार किया गया।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, नगर के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, महामंत्री राजीव कक्कड़, जावेद बेग, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, पदम् जैन, रमेश सिंह, पतंजलि सिंह, ललित सक्सेना,आर के मिश्रा, सुनीत साहू,वरिष्ठ महामंत्री संजय सोनकर, मलखान सिंह, रमेश शुक्ला, मो. नसीम, शिवाकांत मिश्रा, महेश राठौर, संजय, निधि अग्रवाल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें