Pages

सीधे लोगो के मन से जुड़ा है मन की बात कार्यक्रम - कमलेश मिश्र

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण को सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत विद्यावती वार्ड के बूथ संख्या 404 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र ने सुना। उनके साथ मण्ड़ल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी एसपी तिवारी, सेक्टर संयोजक प्रशांत दीक्षित, बूथ अध्यक्ष संजय तिवारी, भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्मला सिंह, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, वार्ड प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, वार्ड प्रभारी महिला मोर्चा श्रद्वा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, डा. प्रियंका मौर्या, मनोज त्रिवेदी सहित सभी मण्ड़ल पदाधिकारियों, बूथ पदाधिकारियों, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों सहित वरिष्ठ जनों ने भी मन की बात कार्यक्रम को सुना।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहाकि मन की बात का प्रत्येक संस्करण अपने आप में एक नई जानकारी और प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात का कार्यक्रम सीधे लोगो के मन से जुड़ा रहा है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी विभूतियां देश के सामने आई जो सामाजिक तथा देश हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही थी परन्तु वह गुमनामी की जिन्दगी जी रही थी। ऐसे लोगो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जब वार्ता करते है तब उन कार्य करने वाले लोगो का हौंसला सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की बात हो, स्वच्छ भारत आन्दोलन की बात हो, खादी के प्रति प्रेम हो या प्रकृति की बात हो, आजादी का अमृत महोत्सव हो, या फिर अमृत सरोवर की बात हो, मन की बात जिस भी विषय से जुड़ा वह जन आन्दोलन बन गया। प्रधानमंत्री ने कहा मन की बात मेरे लिए दूसरे के गुणों की पूजा करने की तरह ही रहा है। आज मन की बात के 100वेें संस्करण पर प्रधानमंत्री ने सभी श्रोताओं को दिल से कोटी-कोटी धन्यवाद देते हुए कहाकि आप सब बधाईं के पात्र है। आप सब श्रोताओं के माध्यम से ही यह कायर्क्रम ऐतिहासिक बना। 
क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय अवध क्षेत्र पर क्षेत्रीय मंत्री और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, इं. रणवीर सिंह एवं बूथ अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ में मन की बात कार्यक्रम को सुना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ