लखनऊ। लखनऊ प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बुधवार को घोषणा की गई एवं स्वागत समारोह मेरा मन होटल हुसैनगंज चौराहा लखनऊ में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी हरीराम अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु एक, उपाध्यक्ष पांच, महामंत्री एक, कोषाध्यक्ष एक, मंत्री एक, सहकोषाध्यक्ष एक, कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ अग्रवाल, महामंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार केसरवानी, सह कोषाध्यक्ष यस अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर सनत जैन, विभोर अग्रवाल, लव गर्ग, कमल गर्ग, गिरीश चंद्र अग्रवाल, मंत्री संजय अग्रवाल के साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद लखनऊ व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल को अंगवस्त्र भेंटकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। महामंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन का चुनाव हर 2 वर्ष पर होता है। अपने निर्धारित समय से चुनाव संपन्न हुआ। प्लाईवुड के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ चुनाव महोत्सव में भाग लिया।


0 टिप्पणियाँ