📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भाजपा ने चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद व उनके रिश्तेदारों को किया निष्कासित

लखनऊ। टिकट न मिलने से नाराज भाजपाइयों को निर्दलीय चुनाव लड़ना भारी पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव 2023 में लखनऊ महानगर क्षेत्र के वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्वयं या अपने परिजनों को चुनाव लड़ा रहे हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं 35 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें पूर्व कार्यवाहक महापौर सहित कई निवर्तमान पार्षद भी शामिल है। भाजपा के नगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बागियों को भारतीय जनता पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। 

निष्कासित किये गए बागियों में पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी (महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड), फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय के निवर्तमान पार्षद अमित मौर्या, सुभाषिनी मौर्या (फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय), अनुराग पाण्डेय (मल्लाही टोला - 1), आदित्य कुमार गौड़ (फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय), दिलीप श्रीवास्तव (मैथिलीशरण गुप्त वार्ड), अंजली सिंह (शंकरपुरवा वार्ड तृतीय), अमित सोनकर (लालकुंआ वार्ड), भारत राजपूत (बालागंज वार्ड), विजय मिश्रा (आलमनगर वार्ड), रंजना मिश्रा (विद्यावती वार्ड -1), उत्तम मिश्रा (विद्यावती वार्ड 1), मनोज शर्मा (विद्यावती वार्ड 1), सुरेन्द्र रावत (सरोजनीनगर-2), रिंकू जायसवाल व सुमन जायसवाल (नजरबाग यदुनाथ सान्याल वार्ड), नंदिनी मिश्रा (रफी अहमद किदवई वार्ड), रूद्रदेव दुबे (खरिका वार्ड प्रथम), ममिता सिंह व संतोष सिंह सेंगर (खरिका वार्ड -2), ममता रोहित व राजकुमार रोहित (श्रद्धेय अटल बिहारी वार्ड), विष्णु अवस्थी (हैदरगंज वार्ड -2), राजेश वर्मा (हैदरगंज वार्ड -1), कल्लू चौरसिया व अमित जायसवाल (कन्हैया माधवपुर वार्ड द्वितीय), सुनील शुक्ला (अम्बरगंज वार्ड), नवीन चौधरी (लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय), अमित शुक्ला (बाबू जगजीवन राम वार्ड), केके शुक्ला (गुरूनानक नगर वार्ड), रामू सान्याल (लालकुंआ वार्ड), अवधेश गुप्ता (बाबू बनारसी दास वार्ड), अर्जुन सोनकर (लालजी टण्डन वार्ड), सूर्यपाल सिंह (मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानुगुप्तनगर) शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें