📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम : रश्मि सिंह ने खिलाया कमल, क्षेत्र में उत्साह

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा)। नगर निगम चुनाव में महापौर सहित सर्वाधिक वार्डो में भगवा लहराया और भाजपा प्रत्याशियों ने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारी बहुमत से जीत दर्ज की। उन्हीं में से एक है फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम। इस सीट से भाजपा ने दो दशक पुराने समर्पित कार्यकर्ता रामदेव सिंह की पत्नी रश्मि सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। लोकसभा, विधानसभा व नगर निकाय चुनाव सहित हर मौके पर निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले रामदेव सिंह ने इस बार अग्नि परीक्षा में सफलता हासिल की। उसी का परिणाम है कि रश्मि सिंह ने जीत हासिल कर क्षेत्र में भगवा लहराया। 

समर्पित भाव से किये गए तपस्या का ही परिणाम था कि भाजपा ने रामदेव सिंह की पत्नी को टिकट दिया था। पत्नी की जीत से रामदेव सिंह काफी उत्साहित हैं। रश्मि सिंह ने कहा कि समाजसेवा करना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता ने उनपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जलभराव की बड़ी समस्या है जिसको बरसात पूर्व दूर कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सीवर की समस्या, पेयजल की समस्या को दूर करना, क्षेत्र के शमशान घाट की बाउंड्री करवाने के साथ ही वहां सुविधाएं मुहैया कराना भी प्राथमिकताओं में शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें