📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

फ्रान्स के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजे गए एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली (एजेंसी)। टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रान्स के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी' हॉनर से नवाज़ा गया है। उन्हें यह सम्मान भारत और फ्रान्स के बीच व्यापार संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है।फ्रान्स की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने फ्रान्स के राष्ट्रपति की ओर से मंगलवार शाम सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर एन चंद्रशेखरन को प्रदान किया।

टाटा समूह ने एक ट्वीट किया है कि, "हमारे अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रान्स की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर से सम्मानित किया है। भारत और फ्रान्स के बीच व्यापार संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें फ्रान्स का यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया है।"
पुरस्कार प्रदान करने के बाद कोलोना ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, "टाटा समूह की कंपनियां फ्रेंको-इंडियन साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुझे फ्रान्स के राष्ट्रपति की ओर से टाटा समूह के सीईओ को शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनरल का प्रतीक चिह्न प्रदान करने की खुशी है। प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रान्स के मित्र हैं।" भारत में फ्रान्स के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने भी ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रान्स के सच्चे मित्र हैं।" इस साल की शुरुआत में, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस के साथ एयरबस से 250 विमान खरीदने के लिए एक मल्टी-बिलियन डॉलर का सौदा किया था, जिसमें 210 ए-320 नियो विमान और 40 ए-350 विमान शामिल थे।वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की नए युग की उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल दिसंबर में फ्रान्स के टूलूज में अपने नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें