📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 101वें संस्करण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग सुना। लखनऊ उत्तर मण्डल 5 के जानकीपुरम वार्ड प्रथम में बूथ संख्या 316 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) कमलेश मिश्र व भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने मंडल पदाधिकारियों, बूथ पदाधिकारियों, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों सहित वरिष्ठजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर सोनी, भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के पार्षद मान सिंह यादव, जानकीपुरम वार्ड प्रथम के पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, सेक्टर संयोजक प्रभाकर सिंह, बूथ अध्यक्ष डा. सुनीता तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डा. विमल सिंह, मनोज त्रिवेदी, चेतना पाण्डेय, श्रवण मौर्या के अलावा काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय अवध क्षेत्र पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, क्षेेत्रीय मंत्री विकास सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्या, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक आईटी मानस मित्रा, कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय संयोजक धर्मेंद्र रैकवार, सुधा पाठक, उपमा पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं ने इस कायर्क्रम को सुना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें