Pages

लखनऊ उत्तर : भाजपा की टिफिन बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें कार्यकर्ता : रामचन्द्र प्रधान 

लखनऊ। भाजपा लखनऊ उत्तर विधानसभा की टिफिन बैठक में विधान परिषद सदस्य व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र सिंह प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। रविवार को इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा के शिविर कार्यालय में हुई बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा के मण्डल पदाधिकारी व पार्षद गण की उपस्थिति में केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एमएलसी रामचन्द्र सिंह प्रधान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही केंद्र में लगातार दो बार मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया था और मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है। अब हम सबका दायित्व है कि उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें। 
टिफिन बैठक में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महानगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया, विधानसभा संयोजक डा. शैलेन्द्र शर्मा अटल, विनोद बाजपेई, प्रमोद चतुर्वेदी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश वर्मा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, लवकुश त्रिवेदी, राकेश पाण्डेय, रामशरण सिंह, पार्षद मान सिंह यादव, राघवराम तिवारी, राजकुमारी मौर्या, दीपक लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पूर्व पार्षद कुमकुम राजपूत, रुपाली गुप्ता, शैलेन्द्र स्वर्णकार, कैलाश यादव, संजय मिश्रा, रामकिशोर लोधी, मण्डल कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, शिवबहादुर सिंह सोशल मीडिया संयोजक मयंक मिश्रा, युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी, जितेन्द्र पाण्डेय, विनय गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर सोनी, किसान मोर्चा के राकेश सिंह, सौरभ त्रिवेदी, सुभाष चन्द्र, दिव्यांशी शुक्ला, सर्वेश सिंह, नितिन जैन, डा. एसके गोपाल, गगन यादव, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ