📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

शंकरपुरवा वार्ड तृतीय : छात्राओं संग केक काटकर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। शंकरपुरवा वार्ड तृतीय में स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में पार्षद उमेश सनवाल के संयोजन में छात्राओं संग केक काटकर राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।

पार्षद उमेश सनवाल ने बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में सरकार किये जा रहे कार्यों से भी छात्राओं को अवगत कराया। इस मौके पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल कुसुम वर्मा, मंडल प्रवासी अरविंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, लोहिया नगर वार्ड के पार्षद राकेश मिश्रा, महानगर वार्ड के पार्षद हरीशचंद्र लोधी, महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व पार्षद हेमा सनवाल, मंडल महामंत्री देश प्रेमी विक्की व चंद्राकर त्रिवेदी, वार्ड अध्यक्ष जीएन भट्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता व टीचर्स उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें