📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ उत्तर विधानसभा : अनाथ बच्चों संग केक काटकर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन


लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज में स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय में अनाथ बच्चों संग केक काटकर राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया गया।


क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका बिंदू बोरा ने बच्चों को भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों को फल व मिठाई बांटी और राजनाथ सिंह के जन्मदिन की खुशियां साझा की। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखे और हैप्पी बर्थडे टू यू अंकल से अनाथालय गुंजायमान हो उठा। 


इस मौके पर पार्षद प्रदीप शुक्ला, मान सिंह यादव, राघवराम तिवारी, स्वदेश सिंह, पूर्व पार्षद रुपाली गुप्ता, कैलाश यादव, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेई, सुदर्शन कटियार के अलावा विवेक सिंह तोमर, राकेश पाण्डेय, दीपक मिश्रा, आशीष गुप्ता, सतीश वर्मा, लवकुश द्विवेदी, अरविंद शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी, प्रवीण मिश्रा, पीयूष मिश्रा, नितिन जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें