📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

स्कूल बस और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर से 4 बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा देख लोगों का दिल दहल गया। स्कूल बस और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर से वैन ड्राइवर समेत 5 की मौत हो गई है. जिनमें चर्व बच्चे शामिल हैं। दोनों वाहनों में सवार कुल 15 बच्चे घायल हैं, इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में घायल एक बच्चे का कहना है कि बस ड्राइवर नहीं, बल्कि कोई और चला रहा था. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है.

स्कूल बस और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर से 4 बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत


बदायूं जिले के उसावा इलाके के नवीगंज के पास सुबह यह दुर्घटना हुई। स्कूल बस और वैन तेज रफ्तार से जाते वक्त आपस में भिड़ गईं. इसमें 4 बच्चों और वैन ड्राइवर समेत 5 ने दम तोड़ दिया. दोनों वाहनों में सवार बच्चों में से 15 घायल हुए हैं. इसमें से पांच बच्चों की हालात बेहद नाजुक है. उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना की जानकारी होते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम मनोज कुमार सहित एसएसपी ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिए हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें