📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

महिला आयोग की अध्यक्ष ने झलकारी बाई महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने आज हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें शासन द्वारा प्रदत इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 



उन्होंने ओपी.डी. रूम, अल्ट्रा साउण्ड रूम, एक्सरे रूम, लेबर रूम, ओ.टी. रूम, ऑपरेशन रूम, महिला वार्ड, किचन, व मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनका निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डाे, किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी।         


     

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. निवेदिता कर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु लगभग 66 महिला मरीज भर्ती हुई हैं। साथ ही इसमें 12 नवजात शिशु हैं। सभी मरीजों को चिकित्सालय के मेन्यू के अनुसार ससमय ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाता है।



आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉ. निवेदिता को महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित समस्त लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इनका स्पष्ट उल्लेख अस्पताल परिसर में कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही चिकित्सालय मे कम जगह होने के कारण वैकल्पिक चिकित्सालय का विस्तार करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के साथ डॉ. दीपक कुमार आदि प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें