📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नवयुग में आयोजित हुआ बी.एस.सी तृतीय वर्ष का विदाई समारोह

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ के विज्ञान संकाय में बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो.मंजुला उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। 



विज्ञान संकाय की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो.ऋचा शुक्ला व प्रो. निनी कक्कड़ द्वारा पौध भेंट कर प्राचार्या प्रो.मंजुला उपाध्याय का अभिनंदन किया गया।बी.एस.सी की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव ने गणेश वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके उपरान्त प्रियांशी एवम उनके समूह ने मजेदार गानों पर एक मनोरंजक प्रस्तुति दी। खुशी एवं सौम्या ने राधा कृष्ण की लीला पर मनमोहक प्रस्तुति दीं। चतुर्थ सेमेस्टर की प्राची तिवारी ने पति पत्नी के संदर्भ में एक हास्य कविता और साथ ही साथ गुरुजनों को समर्पित स्वरचित कविता सुनाई। पल्लवी एवं तान्या ने दोस्ती पर आधारित एक नृत्य प्रस्तुति दी।सृष्टि मिश्रा ने स्टैंड अप कॉमेडी द्वारा सीनियर्स के खट्टे मीठी पलों को प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त आकृति एवम उनके समूह की नृत्य प्रस्तुति का भी सबने आनंद उठाया। द्वितीय सेमेस्टर की खुशी एवं उनके समूह ने लावणी नृत्य कर समां बांध दिया। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य, गायन, शायरी, स्टैंड अप कॉमेडी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए 'मिस नवयुग साइंस' प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। 



प्रतिभागियों ने प्रथम चरण में रैम्प वॉक एवम द्वितीय चरण में टैलेंट हंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । विजेताओं का चयन अंतिम चरण में छात्राओं द्वारा दिये गए उत्तर के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल मे प्रो. अंबिका बाजपेई, डॉ.अनुरिमा बनर्जी, डा.विनीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन द्वितीय वर्ष की अमनदीप कौर व सिद्धि यादव द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा शांभवी शुक्ला को मिस नवयुग साइंस, श्रीम को फर्स्ट रनर अप एवं आयुषी शर्मा को सेकंड रनर अप चुना गया। इन तीन साल के खुशनुमा लम्हों को संजोकर वीडियो द्वारा दिखाया गया जिससे सबकी पुरानी यादें ताजा हो गईं।


प्राचार्या प्रो .मंजुला उपाध्याय द्वारा छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वचन दिए गए और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया और साथ ही विज्ञान संकाय के सभी सम्मानित प्रवक्ताओं एवं गैर शिक्षणेत्तर सदस्यों का साधुवाद किया जिनके संरक्षण और मार्गदर्शन में इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने नवयुग के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के सभी सम्मानित प्रवक्ता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी छात्राओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया एवम सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें