लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में नवनियुक्त नम्रता सिंह के साथ नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट में आनंद वर्मा अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द को बढ़ाते हुए वार्ता हुई तथा उपहार स्वरूप संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने अपर नगर आयुक्त महोदया को नगर निगम अधिनियम देते हुए स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर नम्रता सिंह ने नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों से बातचीत की और नगर निगम में तैनात कर्मचारियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री राम अंचल ने नम्रता सिंह के साथ मिलकर काम करने और नगर निगम के विकास व कर्मचारी हित में योगदान देने का आश्वासन दिया।
नम्रता सिंह का स्वागत करते हुए नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और नगर निगम का विकास होगा। नम्रता सिंह ने भी आश्वासन दिया कि वह नगर निगम के विकास और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेंगी।
आज के शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में संरक्षक रामचन्द्र यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री राम अचल, उपाध्यक्ष मो.शोएब, हेमंत कुमार मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा, मिर्जा इरशाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखिलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश विजय, प्रकाश गुप्ता, जाकिर अली, कार्यालय प्रभारी शत्रोहन लाल सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता मनीष चन्द्र पाल, मो शमशाद सुखदेव यादव पवन पाल उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ