📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियां हो गई बंद, वजह जान हो जाएंगे हैरान


मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा मामला सामने आया है। हुआ ये कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 गाड़ियां  एक-एक कर बंद हो गईं। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से ठीक एक दिन पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंदौर से भेजी गईं मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियां रतलाम पहुंचते ही खराब हो गईं।


जांच में सामने आया है कि इन वाहनों में जिस पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया था, उसमें डीजल के साथ पानी की मिलावट थी। जहां से गाड़ियों में पानी की मिलावट वाला डीजल डलवाया गया था। उस पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

ये गाड़ियां ढोसी गांव के पास भारत पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गई थीं। डीजल भरने के बाद कुछ दूर चलने पर सभी गाड़ियां अचानक बंद हो गईं। जांच में पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ था, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें