📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भाजपा ने गोंडा जिला अध्यक्ष को निष्कासित किया, महिला के साथ वायरल हुआ था video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है। उनका पार्टी दफ्तर में महिला के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद काफी बवाल मचा था। भाजपा की ओर से अमर किशोर को नोटिस दी गई थी। भाजपा ने अमर किशोर से 25 मई को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद कश्यप के खिलाफ कारवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। महामंत्री गोबिंद नारायण शुक्ला ने निष्कासन पत्र जारी किया है।



बता दें कि यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर अमर किशोर कश्यप के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पार्टी की ओर से जारी निष्कासन पत्र में लिखा है आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि आप अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं, लेकिन आपके द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है. अतः काफी विचार-विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

 बीते दिनों अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो पार्टी दफ्तर में एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे गए. वीडियो 12 मई का बताया गया, जो पार्टी दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही बीजेपी नेता की हरकत जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बन गई. 

वायरल वीडियो पर अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि उक्त महिला बीजेपी कार्यकर्ता है, जिसकी तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बस उसे सहारा दिया था. सहारा न देते तो वो बेहोश होकर गिरने वाली थी. बचाने के लिए उसे पकड़ना पड़ा. अगर सहारा देना गलत है तो मैंने गलत किया है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें