📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। लोकल ट्रेन (mumbai local train) से गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है लोकल ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी। घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल क्रॉस हो रही थीं।



रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग कम्पार्टमेंट से बाहर गिर गए थे। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

 हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। प्राथमिक जांच के अनुसार, लोकल ट्रेन में सवारियां क्षमता से कहीं अधिक थीं। जिसके चलते दस से अधिक लोग संतुलन खोकर चलती ट्रेन से गिर गए। इस घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

मुंबई की लोकल ट्रेनें देश की सबसे व्यस्त रेल सेवाओं में से एक हैं। रोज़ाना लाखों लोग इन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन भीड़ और ओवरलोडिंग की वजह से ऐसे हादसे अब आम हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें अक्सर खचाखच भरी होती हैं और लोग मजबूरी में दरवाजों पर लटक कर सफर करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें