📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नहर में गिरी कार, तीन दिन पहले जन्मे बच्चे समेत 4 की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है यहां मूसलधार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।


घटना कोतवाली क्षेत्र में स्थित फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे की है।सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार अचानक फिसलते हुए नहर में जा गिरी। कार गिरते ही पलट गई। नहर में पानी का तेज बहाव होने के चलते कार कुछ दूर तक बहकर पुलिया में जाकर फंस गई।


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार को जब नहर से बाहर निकाला गया और उसके शीशे तोड़े गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार में सवार सात लोगों में से चार की दम घुटने से मौत हो चुकी थी, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। जो की तीन दिन पहले का जन्मा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि ये सभी लोग उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी थे।

घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा: “हल्द्वानी में हुए दुखद सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें