📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

महानगर में पिता ने पुत्री पर किया हमला, गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र अंतर्गत विज्ञानपुरी में सौतेले पिता ने चाकू से पिता ने किया बेटी पर हमला कर दिया। इसकी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया। SHO महानगर ने घायल युवती को अपनी गाड़ी से तत्काल प्रभाव से नजदीक के भाऊराव अस्पताल भेजवाया। फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। सिमरन एमिटी से बीसीए कर रही थी। 


सौतेले पिता ने बेटी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ कर वार किए। बेटी को बचाने दौड़ी मां पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पिता को पड़ोसियों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से यह घटना हुई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

2014 में पति की मौत के बाद 2024 में ही सिमरन की मां ने दूसरी शादी की थी। इस शादी से सिमरन नाराज चल रही थी। इसी को लेकर सौतेले पिता से सिमरन का विवाद होता था। संपत्ति विवाद भी सामने आया है। जिस मकान में यह लोग रहते थे वह सिमरन के ही नाम था। अक्सर कहती थी कि यह मेरे पिता का मकान है। इससे सौतेला पिता नाराज रहता था।

विज्ञानपुरी सेक्टर- सी निवासी रेखा राजपूत की बेटी सिमरन (19) एमिटी से बीसीए कर रही थी। रेखा के पहले पति डॉ. जागेश कुमार की वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में रेखा ने मप्र रीवा निवासी विकास चंद्र पाण्डेय से दूसरी शादी की। विकास भी विज्ञानपुरी स्थित रेखा के ही घर में रहने लगा।

सिमरन मां की दूसरी शादी से नाराज चल थी। यह बात विकास को पसंद नहीं थी। वह बेटी पर शक करता था। शाम करीब 7:30 बजे सिमरन मोबाइल देख रही थी। तभी विकास आ गया। सौतेली बेटी पर किसी युवक से बात करने का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई। इस बात को लेकर दोनों में नोंकझोंक होने लगी। इसके बाद विकास ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हाथ और पैर में चाकू लगने पर सिमरन ने शोर मचाया तो रेखा बचाने के लिए दौड़ी। इस पर विकास ने पत्नी पर भी वार किए।रेखा ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से विकास बेटी सिमरन को घर से निकाल देने का दबाव बनाता था।


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घर के बाहर जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दे दी। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि खून से लथपथ हालत में सिमरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित विकास चंद्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेखा को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें