इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज: इजराइल और ईरान के बीच तनाव से दुनिया भर का माहौल गर्म है। शुक्रवार को इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य स्थलों पर प्री-एम्पटिव (यानी पहले से की गई सुरक्षा की कार्रवाई) हमला कर दिया। इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है। इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज यानी शुक्रवार की सुबह हमला किया।
इसके बाद ईरान में खलबली मच गई. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकानों को टारगेट कर तेहरान में कई हमले किए। इसके बाद तेहरान में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया। ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है। माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरान के आर्मी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों के मारे जाने की खबर है।
इज़रायली सेना के अनुसार हमलों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं और उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाया है।
विभिन्न समाचार चैनलों के अनुसार, एक तरफ ईरान के परमाणु बम होने के कोई सबूत नहीं हैं और वहीं दूसरी तरफ हाल ही में ईरान ने सेंट्रीफ्यूज किए कई प्लांट एक्टिवेट कर दिए हैं। असल में यह गैस सेंट्रीफ्यूज परमाणु हथियार का मुख्य आधार होते हैं।
गैस सेंट्रीफ्यूज यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड गैस (UF6) को घुमाकर परमाणु ईंधन के लिए यूरेनियम के प्रकार को अलग करते हैं। इस प्रक्रिया को यूरेनियम संवर्धन के रूप में जाना जाता है।
इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। ईरान-इजरायल जंग के वजह से भारत में 16 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। जंग को देखते हुए ईरान, सीरिया और तेहरान ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। एयर स्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट डायवर्ट हुए हैं। मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी वापस हो गई है।
ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "इस सैन्य अभियान का उद्देश्य इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना है। यह ऑपरेशन उस खतरे को खत्म करने के लिए जितने दिनों तक आवश्यक होगा, जारी रहेगा।
"उन्होंने परमाणु हथियार विकसित करने के कार्यक्रम के साथ अपने नरसंहार के बयानों का समर्थन किया है। हाल के वर्षों में, ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। ईरान ने ऐसे कदम उठाए हैं जो उसने पहले कभी नहीं उठाए थे। उस संवर्धित यूरेनियम को हथियार बनाने की दिशा में कदम."
0 टिप्पणियाँ