📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

"आया सावन बड़ा मन भावन रिमझिम पड़े फुहार..."

लखनऊ। सावन की हरियाली से परिपूर्ण हरे रंग के वस्त्रों में सजी धजी महिलाओं ने जब "आया सावन बड़ा मन भावन रिमझिम पड़े फुहार..." गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया तो सभी झूम उठे। मौका था वैश्य समाज उ.प्र. एवं हिन्दू महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'श्रावणी हरियाली तीज महोत्सव' का। देवों के देव महादेव को समर्पित श्रावणी हरियाली तीज महोत्सव का उदघाटन वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता और जयश्री कम्युनिकेशन की प्रमुख प्रिया गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 

विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश के चरणों में अर्पित वंदना के उपरान्त सावन की कजरी हरे रामा भीजत मोर चुनरिया बदरिया बरसे रे हारी पर साधना, एकता, रश्मि, वन्दना, रेशमा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। पारम्परिक लोक संगीत से सजे इस कार्यक्रम के अगले सोपान में कार्यक्रम का आकर्षण तीज क्वीन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 30 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिन्दू महिला मण्डल की अध्यक्ष जयश्री प्रिया गुप्ता, आयुषि गुप्ता और पार्षद रूपाली गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर पुष्पा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अंजू गुप्ता, अजय जायसवाल  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपास्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेशी मित्तल और धन्यवाद ज्ञापन बीना गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ झूले का भी आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें