नगर निगम कर्मियों के खाते में नहीं जमा हुयी एनपीएस अंशदान
लखनऊ। नगर निगम में 01 अप्रैल 2005 से दिसम्बर 2021 तक कर्मचारियों के वेतन से काटी गयी एनपीएस अंशदान को कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं किया गयाहै। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। एनपीएस अंशदान की धनराशि की गणना नियमानुसार कर एनपीएस खातों में जल्द भेजने को लेकर आश्वासन दिया गया था। मगर नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने बताया कि एनपीएस से अच्छादित कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में जमा धनराशि को एनपीएस खातों में जमा कराने के लिए संघ प्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन के बीच 27 सितंबर 2024 को सहमति बनी थी। इसके बाद भी अब तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। इस सम्बंध में गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को उनके कार्यालय में पुन: ज्ञापन दिया गया। इसके जरिए मांग की गई कि बकाया धनराशि को शीघ्र कर्मचारियों के खातों में भेजा जाए।
इस पर मुख्य वित्त लेखाधिकारी नंदराम कुरील ने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन के इस फैसले से लगभग 2000 कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। सीएफएओ की ओर से संगठन को आश्वस्त किया गया की भुगतान के कार्यवाही शीघ्र करायी जायेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ संरक्षक रामचन्द्र यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा उपाध्यक्ष मो. शोएब, शमील अखलाक, हेमंत कुमार, मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा, मिर्जा इरशाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखिलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश, विजय प्रकाश गुप्ता, जाकिर अली, कार्यालय प्रभारी शत्रोहन लाल, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, मनीष चन्द्र पाल, मो शमशाद सुखदेव यादव, पवन पाल उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ