google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया

Pages

समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया

समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि ये विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 


सपा के अनुसार, समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और 'पीडीए विरोधी' विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी ने विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले किसी भी सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

पार्टी नेता के अनुसार, इन विधायकों को सुधार का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोई सुधार नहीं किया। इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी 'अनुग्रह-अवधि' की समय-सीमा अब पूर्ण हुई। शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी 'जन-विरोधी' लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी।



निष्कासित विधायक 

विधायक गोशाईगंज अभय सिंह

विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह

विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय




जहाँ रहें, विश्वसनीय रहें!


सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ