📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

टेढ़ी पुलिया, खुर्रम नगर चौराहे पर दूर होगी ट्रैफिक की समस्या

लखनऊ। शहर के यातायात को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने मुंशी पुलिया चौराहा, खुर्रम नगर चौराहा और टेढ़ी पुलिया चौराहा का संयुक्त निरीक्षण किया। 


मुंशी पुलिया चौराहे के निरीक्षण के दौरान एसीपी ट्रैफिक द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि शाम के समय चौराहे पर जाम की समस्या रहती हैं। साथ ही कलेवा चौराहे से मुंशी पुलिया के तरफ आने वाले रोड पर भी अत्यधिक ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अपर नगर आयुक्त लालित कुमार को निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटवाने की ड्राइव पुलिस प्रशासन/नगर निगम की संयुक्त टीम के माध्यम से चलाई जाएगी।


निर्देश दिए गए हैं कि रोड को खाली रखना सुनिश्चित किया जाए एवं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाने की कार्यवाही की जाए ताकि दुबारा पेटेंट रोड को बाधित न किया जाएं। साथ ही चौराहे की ट्रैफिक स्टडी कर रोटरी निर्माण एवं जंक्शन इंप्रूवमेंट किए जाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार को निर्देशित किया गया।

खुर्रम नगर वाले रास्ते में जंक्शन पर रोड वैडनिंग का स्टडी किए जाने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एनएच डिवीजन को निर्देशित किया गया। 

टेढ़ी पुलिया चौराहे के निरीक्षण के दौरान कुर्सी रोड पर सड़क के किनारे ठेले लगने से हो रही जाम की समस्या के समाधान के लिए सर्विस लेन मरम्मत कर उसके पीछे ठेलो को शिफ्ट किए जाने के निर्देश लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम को दिए गए ताकि मुख्य मार्ग पर जाम न लगे। 

उक्त निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ व सप्तम, एसीपी ट्रैफिक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें