📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

महाराष्ट्र में लोहे का पुल ढहने से बह गए पर्यटक, 2 की मौत, कई घायल

डिजीटल डेस्क: Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र में बारिश के दौरान पुणे में इंद्रायणी नदी( Indrayani River) पर बना पुल ढह गया। कुंडमाला में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। अचानक से पुल ढहने पर करीब 35-45 पर्यटक नदी में बह गए। हालांकि हादसे की जानकारी होने पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद नदी से 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 


यह खबर भी पढें
घटना पुणे के मावल तालुका की है। पुल ढहने के दौरान सभी लोग ब्रिज पर ही थे। तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला है। रविवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ थी, इसी वजह से पुल पर लोड बढ़ने से ढह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था। बताया जा रहा है कि पुल पर भीड़ थी, जिस कारण यह ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी के अनुसार अभी तक करीब 38 लोगों को बचाया गया है, घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि झील और झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच ढह गया। दो लोगों की मौत होने की खबर है जबकि 7 अन्य घायल हो गए हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें