📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

आरएसएम संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ में मना विश्व रक्तदाता दिवस

स्वैच्छिक रक्तदान को मिले बढ़ावा: प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने किया रक्तदान 

आरएसएम हॉस्पिटल में हुए 150 रजिस्ट्रेशन और 74 लोगों ने किया रक्तदान

 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत रोपा चंदन का पौधा

लखनऊ। प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आज"विश्व रक्तदाता दिवस" पर आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व सीएमएस ने सबसे पहले रक्तदान किया।


आरएसएस हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख सचिव ने कहा कि 14 जून को पूरे विश्व में स्वैच्छिक रूप से नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें धन्यवाद दिया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस का नारा है "रक्त दें, आशा दें। साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं।" हम सबको इस स्लोगन का सम्मान करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना होगा।

इस मौके को खास बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री की मुहिम "एक पेड़ मां के नाम" के तहत लाल चंदन का पौधा रोप कर प्रत्येक मां को अपना सम्मान समर्पित किया। प्रमुख सचिव ने हॉस्पिटल का भ्रमण भी किया गया। उन्होंने नए एमएनसीयू वार्ड की प्रशंसा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष अतिथि अपर निदेशक डॉ जी पी गुप्ता, चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यूएस लाल, डॉ एसके सिंह, डॉ गिरीश पांडे, डॉ मुनीश कुमार, डॉ अशोक, डॉ अजीत, डॉ नमिता अवस्थी, डॉ मोना श्रीवास्तव, डॉ स्नेह लता त्रिपाठी, डॉ उबैद, डॉ अजित, चीफ फार्मासिस्ट राजेश झा, दिलीप, आलोक सिंह, महेश वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ अभिषेक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

आरएसएम हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी. के. शर्मा ने बताया कि रक्तदान-रक्तकोष का कार्य बलरामपुर चिकित्सालय की टीम के द्वारा किया गया। आज 150 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। इसमें से 74 लोगों को रक्तदान के लिए चुना गया। इन सबने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, राजेन्द्र नर्सिंग कॉलेज, बोरा नर्सिंग कॉलेज, समर्पण नर्सिंग कॉलेज व एसएम नर्सिंग कॉलेज के बच्चों ने भी रक्तदान किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें