📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

राजकीय नर्सेज संघ ने पदनाम परिवर्तन पर स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

अन्य मांगों पर शीघ्र विचार के लिए स्वास्थ्य मंत्री से किया अनुरोध

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स का पदनाम बदल कर नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर इनचार्ज का सिनियर नर्सिंग ऑफिसर किए जाने पर राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार के अनुसार यह पदमाम परिवर्तन के जी एम यू,पी जी आई,सैफई आयुर्विज्ञान इटावा की तरह पहले ही कर देना था।


जबकि सितंबर २०२४ में मुख्य सचिव समिति में निर्णय ले लिया गया था किंतु सरकार की दोहरी नीतियों के कारण इतना विलम्ब हो गया। 

जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग में जनवरी 2025 में ही कर दिया गया था। पदनाम परिवर्तन के लिए स्वास्थ्य मंत्री से राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी ने अप्रैल २०२५ में मिलकर माँग पत्र सौंपा था, स्वास्थ्य मंत्री ने तीन प्रमुख मांगों पर शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र ही आदेश जारी कराने हेतु आश्वासन दिया था, किंतु अभी एक ही माँग पूरी हो सकी है, गृह जनपद एवं अन्य संस्थानों की भांति भत्तों की माँग अभी भी लंबित है।

राजकीय नर्सेज संघ के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के अनुसार सरकार प्रदेश की नर्सेज के साथ दोहरा रवैया अपना रही है एक ओर अन्य चिकित्सा संस्थानों की नर्सेज को तो सभी भत्ते केन्द्र के समान दे रही परन्तु चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को भत्ता केन्द्र के समान नहीं मिल रहा है ।

साथ ही प्रदेश में कार्यरत चिकित्सक सवर्ग के लिए तो गृह जनपद तैनाती के आदेश हैं पर नर्सेज के लिये अनुमति नहीं है। राजकीय नर्सेज संघ उत्तरप्रदेश पुनः माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से मिलकर अन्य औचित्य पूर्ण मांगों को पूरा करने हेतु अनुरोध करेगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें