📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गुजरात सरकार में बड़ा फेरबदल, मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

वॉयस नेटवर्क। दिवाली से पहले गुजरात की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘पार्टी ने सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं. मुख्यमंत्री पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है.’ आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिपरिषद विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगा।



इस महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने थे। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए चेहरों को जगह मिलने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि यह बदलाव राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार आगामी चुनावों और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी का हिस्सा है। इससे पहले भी कई राज्यों में इसी प्रकार पूरे मंत्रिमंडल से इस्तीफा लेकर कई टीम तैयार की गई है।आपको बता दें,कि अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जाने वाली नई सूची पर टिकी हैं, जिसमें यह तय होगा कि किन पुराने चेहरों को बरकरार रखा जाएगा और किन नए चेहरों को मौका मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें