📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका, 8 की मौत, 12 घायल

डेस्क। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को बड़ा धमाका होने से सनसनी फैल गई। यहां पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका होने से आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।


खबर आ रही है कि हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। 


पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें