google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> दो बड़े हादसों में 8 की मौत, लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, सोनभद्र में मिट्टी धंसी

Pages

दो बड़े हादसों में 8 की मौत, लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, सोनभद्र में मिट्टी धंसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से आज दो बड़ी घटनाओं ने लोगों का दिल दहला दिया। पहली खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है। यहां एक डबल डेकर बस के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनांक हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी। लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलट गई। शुरुआती जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है।


बताया गया कि बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है. क्रेन की मदद से बस को उठाकर साइड किया गया है। इस हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


यूपी से दूसरी घटना सोनभद्र से आ रही है। यहां मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरवानी जंगल में दर्दनाक हादसा हो गया। पुताई के लिए पीली मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ यह दुर्घटना हुई, जब खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंस गया। हादसे में पांच महिलाएं दब गईं, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गांव की महिलाएं जंगल में मिट्टी निकाल रही थीं, इसी दौरान टीले का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जेसीबी मशीन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन महिलाओं के शव मिट्टी से बाहर निकाले गए, जबकि दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कई घंटों तक चला, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम शामिल रही। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ