नई दिल्ली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने आज नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट अधिवक्ताओं एवं अपने समर्थको के साथ एक नई राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पार्टी संस्थापक ने कहा, "हम देश की जनता के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी पार्टी का उद्देश्य देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा देना है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक न्याय पर आधारित हो।"
पार्टी संस्थापक ने कहा, "हम देश के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इस नए राजनीतिक आंदोलन का हिस्सा बनें। हम मिलकर देश को एक नए और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगे।"
पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के इस कदम का देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थन मिल रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही देश भर में अपनी गतिविधियों को शुरू करेंगे और जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएंगे।



0 टिप्पणियाँ