लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनावी माहौल में अब गर्माहट तेज हो गई है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सुमित कुमार वर्मा दमदार अंदाज़ में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद लगातार प्रचार में सक्रिय हैं। नामांकन के दौरान समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी रंग और भी गहरा कर दिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद सुमित कुमार वर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बहनों एवं साथियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने अपना कीमती समय निकालकर उन्हें आशीर्वाद, प्यार और स्नेह दिया, जो उनके लिए बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
इस मौके पर अधिवक्ता निशांत सिंह, विवेक सिंह, बृजेश शुक्ला, एम.पी. सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, दीपांशु गुप्ता, संदीप राठौर, योगेश मौर्य, रूपराज रावत, रूपेश, संजय कुमार और नौनीहाल वर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सुमित कुमार वर्मा की उम्मीदवारी को मजबूती दी और जीत का भरोसा जताया। अधिवक्ता अमित वर्मा, मुकेश सिंह, वीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, योगेश मौर्य व प्रवीण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार सुमित वर्मा को समर्थन दे रहे हैं।
लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता सुमित कुमार वर्मा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वे अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं और बार को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रचार अभियान की झलक देखने को मिल रही है, जहां समर्थकों द्वारा उनके पक्ष में अपील की जा रही है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ बार एसोसिएशन का मतदान 23 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए सभी प्रत्याशी सक्रिय रूप से प्रचार में जुटे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान सुमित कुमार वर्मा ने अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता देने, बार की व्यवस्था बेहतर बनाने और सदस्यों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उनके समर्थकों का कहना है कि वे युवा और सक्रिय नेतृत्व के रूप में मजबूत विकल्प हैं।
नामांकन के साथ ही बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है और अधिवक्ताओं के बीच चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।







0 टिप्पणियाँ