📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ महापौर के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, सड़क पर नारेबाजी

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पदाधिकारियों ने आज लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में मेयर कार्यालय के बाहर शुरू हुआ यह विरोध बाद में सड़क पर उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सड़क से हटने की चेतावनी दी।



प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की और माफी मांगे जाने की मांग की। कई महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया।





यह विरोध महापौर द्वारा कथित रूप से अखिलेश यादव की दिवंगत मां को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सामने आया है। इस बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और महिला सभा में भारी नाराजगी है। 



सपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न केवल एक परिवार बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, इसलिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए। वहीं, महापौर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय और आसपास के इलाके में पुलिस बढ़ा दी गई। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। महिलाओं के न हटने पर महिला पुलिस ने धरना दे रहीं सपा की छह कार्यकर्ताओं को बस में बैठकर ईको गार्डन भिजवा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें