📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विरोध, पार्षद कार्यालय पर देर रात धरना

लखनऊ, 29 अप्रैल। स्मार्ट बिजली मीटर को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया। बुधवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र के निवासियों ने मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह के कार्यालय पर धरना दिया और अपनी नाराजगी जताई।

धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दोगुना आ रहा है, जिससे आम और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लोगों ने सवाल उठाया कि वे बढ़े हुए बिजली बिल भरें या बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएं।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की।


स्थानीय स्तर पर बढ़ते विरोध को देखते हुए अब इस मुद्दे पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें