समर वेडिंग सीजन के लिए खास कलेक्शन, पारंपरिक बुनाई और मॉडर्न डिजाइन का संगम
लखनऊ। शहर में फैशन जगत की बड़ी खबर सामने आई है। टाटा समूह के एथनिक वियर ब्रांड Taneira ने हज़रतगंज स्थित अपने स्टोर पर नई समर वेडिंग कलेक्शन ‘Valley of Flowers’ और 'Inaya' लॉन्च की। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री Aahana Kumra की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया।
इस लॉन्च इवेंट में कंपनी के सीएसएमओ सोमप्रभ सिंह ने बताया कि “द वैली ऑफ फ्लावर्स” कलेक्शन पहाड़ी फूलों और प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित है। इसमें कांजीवरम, बनारसी, माहेश्वरी, चंदेरी जैसी पारंपरिक बुनाई का शानदार मिश्रण है। गर्मियों की शादियों और खास मौकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7,499 से शुरू होती है। इसी तरह इनाया का फैब्रिक भी बेहतरीन है। यह कलेक्शन 3499 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
अन्य कलेक्शन भी लॉन्च
इस इवेंट में “Raas” और “Summer Essentials” जैसी नई रेंज भी पेश की गई, जो शादी, पार्टी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तैयार की गई हैं।
क्यों खास है यह लॉन्च?
कंपनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बढ़ते समर वेडिंग ट्रेंड को देखते हुए यह कलेक्शन लॉन्च किया गया है, जिसमें हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश फैब्रिक पर खास ध्यान दिया गया है।
“भारतीय साड़ियां सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स’ कलेक्शन में रंगों और कारीगरी का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है।”
“गर्मियों में हल्के और आरामदायक फैब्रिक के साथ स्टाइलिश दिखना जरूरी है, और यह कलेक्शन उसी जरूरत को शानदार तरीके से पूरा करता है।”
“ऐसे कलेक्शन युवाओं को पारंपरिक पहनावे से जोड़ने के साथ भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती को नए अंदाज में पेश करते हैं।”
— Aahana Kumra, अभिनेत्री



0 टिप्पणियाँ