लखनऊ: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर सिविल हॉस्पिटल के निदेशक का आधिकारिक बयान सामने आया है।
निदेशक के मुताबिक, प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि “भैया की तबीयत खराब हो गई है।” इसके बाद जब डॉक्टर घर पहुंचे तो पाया गया कि शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
इसके बाद प्रतीक यादव को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (Brought Dead) घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पॉइजनिंग का लगा, जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया।
🛒 Buy Now on Amazonपरिवार के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
जानकारी के अनुसार, आज तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उस समय अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं।


0 टिप्पणियाँ