📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

गांव हो या शहर, भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली मिले: CM योगी का अफसरों को निर्देश

लखनऊ, 24 मई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच गांव से लेकर शहर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

30,339 मेगावाट पहुंची पीक डिमांड

इस साल प्रदेश की पीक बिजली मांग 30,339 मेगावाट तक पहुंच गई। 20, 21 और 22 मई को यूपी देश में सबसे ज्यादा बिजली मांग पूरी करने वाले राज्यों में दूसरे नंबर पर रहा।

ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामले 80% घटे

2022-23 में 429 पावर ट्रांसफॉर्मर खराब हुए थे, 2025-26 में सिर्फ 87। 100 केवीए से बड़े ट्रांसफॉर्मर की क्षति भी 39,177 से घटकर 20,292 रह गई।

आंधी-तूफान में भी बिजली बहाल रखें

CM ने कहा कि आंधी-तूफान के बावजूद फील्ड में त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव रहे। 4, 7 और 15 मई को आए तूफान से 38 सब-स्टेशन और 326 फीडर ठप हुए थे, जिन्हें तेजी से चालू किया गया।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत

89.23 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। सभी प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड में बदल दिए गए हैं। जून 2026 से हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच बिल जारी होंगे। 15 मई से 30 जून तक शिकायत निस्तारण कैंप लग रहे हैं।

1912 हेल्पलाइन का निरीक्षण होगा

 नई 1912 कॉल सेंटर व्यवस्था से रोज 75-90 हजार कॉल हैंडल हो रही हैं। CM ने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत को हेल्पलाइन का भौतिक निरीक्षण करने को कहा। बोले- जनता को बताएं कि बिजली कब तक आएगी।

क्या बोले CM

प्रदेशवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिलिंग और कलेक्शन क्षमता बढ़ाएं। शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।`


---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें