📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

दुबग्गा में व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर उठी आवाज

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के भमरौली लालाबाग में सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राजपूत (राना) एवं संरक्षक अजय यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के मुखिया रामबाबू रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, विभागीय उत्पीड़न, बाजारों में अव्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक समस्याएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। साथ ही उन्होंने छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सरकार द्वारा राहत, सरल नियम और सुरक्षा दिए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

व्यापारियों ने उठाए प्रमुख मुद्दे

  • लगातार बढ़ती महंगाई से व्यापार प्रभावित होना
  • बिजली कटौती एवं ट्रिपिंग की समस्या
  • विभागीय उत्पीड़न एवं अनावश्यक कार्यवाही
  • छोटे व्यापारियों के लिए ऋण एवं सहायता की आवश्यकता
  • बाजारों में सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समस्या
  • जीएसटी एवं अन्य नियमों को सरल बनाने की मांग
  • स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की आवश्यकता
  • बाजार क्षेत्रों में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारी

  • अध्यक्ष – मनोज लोधी
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – नेत्र पाल यादव
  • उपाध्यक्ष – राजू रावत
  • उपाध्यक्ष – अमन रावत
  • उपाध्यक्ष – डॉ. हरिविन्द्र कुमार (राज क्लीनिक)
  • उपाध्यक्ष – रजत कुमार वर्मा
  • उपाध्यक्ष – सोनू केमिस्ट
  • उपाध्यक्ष – सुल्तान
  • उपाध्यक्ष – नसीम बिस्मिल्ला
  • उपाध्यक्ष – अशफाक प्रधान
  • उपाध्यक्ष – राम मिलान गौतम
  • महामंत्री – ताज भाई
  • संगठन मंत्री – मो. राजू
  • मंत्री – वीरेंद्र धीमर
  • कोषाध्यक्ष – पुष्पा लोधी (कविता नर्सरी)
  • मीडिया प्रभारी – मनोज लोधी
  • प्रचार मंत्री – रिंकू लोधी
  • प्रचार मंत्री – मो. रिजवान (माल अम्बारी)
  • प्रचार मंत्री – राम गोपाल (ठेकेदार)
  • वरिष्ठ संगठन – किशोर लाल लोधी
  • मंत्री – गौरव लोधी
  • मंत्री – सोनू लोधी
  • मंत्री – निखिल पाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें